कुछ बातें सह लेने की होती है I
कुछ बातें जवान होती हैं,
कुछ बातें थकान होती हैं I
कुछ बातें गुमान होती हैं,
कुछ बातें सयान होती हैं I
कुछ बातें बेईमान होती हैं,
कुछ बातें अभिमान होती हैं I
कुछ बातें ख़ाज़ होती हैं,
कुछ बातें इलाज़ होती हैं I
कुछ बातें अज़ाब होती हैं,
कुछ बातें आवाज़ होती हैं I
कुछ बातें दिल जोड़ देती हैं,
कुछ बातें दिल तोड़ देती हैं I
कुछ बातें सर फोड़ देती हैं ,
कुछ बातें डगर मोड़ देती हैं I
###




