Tuesday, October 27, 2026

वो मौन रहता है...


चित्र साभार : Google AI


वो मौन रहता है,

वो खोजता है,

उसके भीतर कौन रहता है I 


वो आंखें मूंदे रहता है,

फिर भी वो देखता है ,

जीवन को क्या बींधे रहता है I 


वो मनस्वी, वो तपस्वी,

कभी वन में ,

कभी हिमालय की शरण में,

परखता रहता है की,

मुक्ति को क्या बांधे रखता है I 

###


2 comments:

  1. मौन और ध्यान के दो पैरों पर सवार होकर वह अनंत में चहलक़दमी करता है

    ReplyDelete
  2. बढ़िया समीक्षा की है आपने, अनीता जी ! ब्लॉग पे आने के लिए आभार !

    ReplyDelete