Monday, April 15, 2019

आओ इसको तहस नहस छोड़ते हैं...





Top post on IndiBlogger, the biggest community of Indian Bloggers

हमने कहा के...
थोड़ा साहस करते हैं,
ज़िंदगी से थोड़ा बहस करते हैं I

ज़िंदगी ने कहा चलो...
इसके साहस की नफ़स तोड़ते हैं,
आओ इसको तहस नहस छोड़ते हैं I
                                                                                                              ###
                               नफ़स : श्वास

Tuesday, April 2, 2019

वो समझते हैं के मैं...



Top post on IndiBlogger, the biggest community of Indian Bloggers

वो समझते हैं के मैं,
ईट तोड़ रहा हूँ,
वो क्या जाने के मैं,
रास्ता जोड़ रहा हूँ I

वो समझते हैं के मैं,
लकीर लिख रहा हूँ,
वो क्या जाने के मैं,
तक़दीर लिख रहा हूँ I

वो समझते हैं के मैं,
सो रहा हूँ,
वो क्या जानें के मैं,
सपने बो रहा हूँ I

वो समझते हैं के,
मैं मौन हूँ,
वो क्या जानें के ,
मैं खोज रहा हूँ ,
के मैं कौन हूँ ?
###