Saturday, November 21, 2026

क्या अँधेरा है उफ़

 

क्या अँधेरा है उफ़ ,

घाव जिगर का गहरा है उफ़,

क्या तपता सेहरा है उफ़,

पानी  पे भी पहरा है उफ़ ,

आकाश कितना सुनहरा है,

पर ऊपर वाला क्या बहरा है ?

###


Thursday, November 19, 2026

उस प्रस्तर को पिघलना था...

हमारी किस्मत में,

पिघला शीशा पीना था,

पिघला लोहा सीना था,

तब जा के कहीं ,

उस प्रस्तर को पिघलना था !


हमारी किस्मत में,

आँखों में नमक बोना था ,

गले में काँटों का कोना था ,

तब जा के कहीं ,

उस प्रस्तर को पिघलना था !

###

Saturday, November 14, 2026

क़लम है तुम्हारी...

क़लम है तुम्हारी,

मर्ज़ी तुम्हारी,

ज़िन्दगी लिख दो या जहन्नुम लिख दो,

ख़ुशी ज्यादा या कम लिख दो I 


अज़ाब  लिख दो या,

कोई ख़्वाब लिख दो,

क़लम है तुम्हारी ,

मर्ज़ी तुम्हारी,

खिलखिलाते होंठ लिख दो

या आँखें पुर नम लिख दो I 


Wednesday, November 11, 2026

सुनो न ...

चित्र साभार : गूगल नैनो बनाना 2


सुनो न ...

तुमसे एक बात कहनी थी I

तुम्हारी बिंदी को सूरज की लाली कहनी थी, 

तुम्हारे काजल को  बादल सी काली कहनी थी,

तुम्हारे होठों को गुलाबों की प्याली कहनी थी ,

तुम्हारे बालों को चांदी की जाली कहनी थी I  

पर तुम जल्दी में थीं ...तुम सुने बिना अनंत ब्रह्माण्ड में विलीन हो गयीं ,

मुझको तिनका तिनका बिखेर के, मेरे अस्तित्व को झंझोड़ के !

###

Tuesday, November 10, 2026

मैं खेलता तो हूँ पर...

 

मैं खेलता तो हूँ पर, 

मेरे पास जीतने वाला पत्ता नहीं है I 


मैं  बोलता तो हूँ पर, मेरे पास

सुनने वाली महत्ता नहीं है I 


मैं डूबता तो हूँ ,

पर मेरे पास खोजने वाली दक्षता नहीं है I 

###


Friday, November 6, 2026

मनाओ दिवाली...



चित्र साभार : गूगल जैमिनी नैनो बनाना 2


आज हुआ है दिल गम से खाली,

मनाओ दिवाली I 


राम सिया और लखन लाडले के आने से ,

अंकुरित हुआ  उल्लास से, उर जो था सूखी डाली ,

मनाओ दिवाली I 


पंक्षियों ने छेड़ा है सुर,

गए रही है धान की बाली ,

मनाओ दिवाली !

###


Thursday, November 5, 2026

बीज का फल होना बाकी रह जाता है...

 बीज का फल होना बाकी रह जाता है, 

बादल का बारिश होना बाकी रह जाता है I 


जब वो इंजिनियरिंग कॉलेज की,

आठवीं  मंज़िल से कूद जाता है तो,

माँ  के गोद का सूना कोना बाकी रह जाता है, 

खेल खिलौना बाकी रह जाता है ,

रात ढल तो जाती है ...

पर सुबह का होना बाकी रह जाता है I 

###


Wednesday, November 4, 2026

हमने ज़िन्दगी नहीं जहन्नुम जी है...

 

हमने ज़िन्दगी नहीं जहन्नुम जी है ,

जो हम पे टुटा है, उसमें पहाड़ हीं नहीं, आसमान भी है ,

रास्तों में पत्थर, मंज़िलें धुंधली,

इतना हीं नहीं हमारी यात्रा में घोर अपमान भी है I


हम भी हसरतें रखते थे, ख्वाब बुनते थे ,

पर हमारी कहानी में ख्वाब चुराने वाले बेईमान भी हैं I

ऐसा नहीं है की दुनिया खाली है इंसानों से ,

अगर हम आज ज़िंदा हैं तो ज़िन्दगी में कुछ मेहरबान भी हैं I

###

Monday, November 2, 2026

सहसा उसकी खुशबु आई


 सहसा उसकी खुशबु आई,

लगा जैसे वो रु ब रु आई,

उदास तो था कमरा ,

पर लगा जैसे वो मुस्काई ,

क्या हीं वो मंज़र होता ,

रात चाँद, वो, मैं और तन्हाई! 

###

Sunday, November 1, 2026

एक नई शुरुआत लिखनी है...

एक नई शुरुआत लिखनी है,

फूलों भरी बरसात लिखनी है ,

तारों भरी हर रात लिखनी है ,

भविष्य की बारात लिखनी है ,

अपनी एक नई औक़ात लिखनी है I 

###