चित्र साभार : Google AI
जो बस में होता मेरे,
मैं लिख देता तुम्हारे...
आसमान में सिर्फ सवेरे I
जो बस में होता मेरे ,
मैं लिख देता तुम्हारी...
किस्मत में रौशनी के फेरे I
जो बस में होता मेरे,
तो गूंथ देता तुम्हारे बालों में ...
सूरज की किरणों के डेरे I
जो बस में होता मेरे,
तो बुन देता तुम्हारी...
ओढ़नी में चाँद तारे सुनहरे I
पुनश्च : मेरी छोटी बहन गुड्डन के लिए
###

No comments:
Post a Comment