चित्र साभार : गूगल नैनो बनाना 2
सुनो न ...
तुमसे एक बात कहनी थी I
तुम्हारी बिंदी को सूरज की लाली कहनी थी,
तुम्हारे काजल को बादल सी काली कहनी थी,
तुम्हारे होठों को गुलाबों की प्याली कहनी थी ,
तुम्हारे बालों को चांदी की जाली कहनी थी I
पर तुम जल्दी में थीं ...तुम सुने बिना अनंत ब्रह्माण्ड में विलीन हो गयीं ,
मुझको तिनका तिनका बिखेर के, मेरे अस्तित्व को झंझोड़ के !
###

No comments:
Post a Comment