Showing posts with label OCD. Show all posts
Showing posts with label OCD. Show all posts

Saturday, July 21, 2018

उसने उसको पागल कह दिया...



Top post on IndiBlogger, the biggest community of Indian Bloggers

उसने उसको पागल कह दिया,
और अंजाने में खुद को जाहिल कह दिया I

पागल होना भी उस शंकर का खेला है,
जिसके पास विष और अमृत दोनो का मेला हैI

पागलपन में शंकर का अंकुर है,
जो सती के लिए विक्षिप्त हुआ,
जो कृति के लिए संलिप्त हुआ I

फिर पागलपन हमको क्यूँ खलता है,
क्यूँ पागल होना सस्ता है I

पागल होना ईश्वर के संग होना है,
पागल होना शंकर के संग रोना है I

पागलपन  भी शंकर का है एक रूप,
पागलपन भी शंकर के छाया की एक धूप I


###