Showing posts with label #metooIndia. Show all posts
Showing posts with label #metooIndia. Show all posts

Tuesday, October 9, 2018

ये बुतों के गिरने का मौसम है



Featured post on IndiBlogger, the biggest community of Indian Bloggers



Top post on IndiBlogger, the biggest community of Indian Bloggers

चित्र साभार: https://www.thedailybeast.com/the-metoo-movement-shows-its-more-than-just-a-hashtag

ये बुतों के गिरने का मौसम है , 
ये इबादतों के मरने का मौसम है I 

ये परदों से पंगा  लेने का मौसम है,
ये चेहरों के नंगा होने का मौसम है I 

ये ज़ोर के मुर्दा होने का मौसम है,
ये भोर के ज़िंदा होने का मौसम है I 

ये डर की डोर तोड़ने का मौसम है ,
ये अगर की डगर छोड़ने का मौसम है I 
                 
###

पश्चलेख : भारत के मी टू अभियान से प्रेरित रचना I